CG : प्रयोगशाला परिचालक भर्ती परीक्षा शुरू…

रायपुर. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा प्रयोगशाला परिचालक (पीएसएलए-26) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को राजधानी रायपुर के 52 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा. इस परीक्षा में कुल 16,987 अभ्यर्थी शामिल होंगे. रविवार को आयोजित होने वाली यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी.

परीक्षा के सुचारु और निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर ने अधिकारियों और परीक्षा पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *