राजनांदगांव : घर के बाहर ई- रिक्शा में तोड़फोड़ कर लगाई आग…

राजनांदगांव | शहर के शांति नगर इलाके में घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई है। घटना को अज्ञात तत्वों ने अंजाम दिया है। शिकायत के बाद चिखली पुलिस पतासाजी में जुट गई है। प्रार्थी भगवंतीन सिन्हा ने शिकायत दर्ज कराई थी, उनका बेटा ई-रिक्शा चलाता है।

जिसे रोज शांति नगर में अपने घर के बाहर खड़ा करता था। रविवार रात भी रिक्शा घर के बाहर खड़ी कर सभी सो गए। सुबह उठने पर देखा कि रिक्शा के कांच और दूसरे हिस्से में जमकर तोड़फोड़ की गई है। वहीं रिक्शा में अज्ञात ने आग भी लगा दी है। जिससे रिक्शा पूरी तरह जल गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  CG : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सफाई कर्मियों के लिए जांच एवं टीकाकरण शिविर आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *