राजनांदगांव : बसाहट के बीच 33 हजार केवी लाइन का विरोध…

अंबागढ़ चौकी , कोहका स्थित एबिस पोल्ट्री फार्म को बिजली सप्लाई के लिए उमरपाल बसाहट क्षेत्र के बीचों-बीच 33 हजार केवी लाइन बिछाने की तैयारी का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि निजी पोल्ट्री फार्म को लाभ पहुंचाने के लिए आबादी वाले क्षेत्र से हाइटेंशन लाइन निकालना उनके जीवन के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बिजली कंपनी ने प्रस्तावित मार्ग नहीं बदला तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

ग्रामीणों के अनुसार बसाहट के बीच 33 हजार केवी लाइन गुजरने से हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहेगा। उनका कहना है कि आंधी के दौरान बिजली के खंभे गिरने, तार टूटने अथवा किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। क्षेत्र वनाच्छादित होने के कारण अक्सर पेड़ गिरने की घटना होती रहती है, जिससे हाइटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त होकर ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निजी कंपनी की सुविधा के लिए उनकी सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है।

उनका स्पष्ट कहना है कि यदि पोल्ट्री फार्म तक बिजली पहुंचानी है तो लाइन को बसाहट से दूर सुरक्षित मार्ग से ले जाया जाए, ताकि गांव के लोगों की जान जोखिम में न पड़े। इस मामले में क्षेत्रीय जनपद सदस्य देवानंद कौशिक का कहना है कि ग्रामीणों का जान जोखिम में डालकर किसी भी प्रकार का विकास कार्य असंवेदनशीलता का परिचायक है। ग्रामीणों के मांग अनुसार बिजली वितरण बसाहट से दूर किया जाना चाहिए।

सुविधा की अनदेखी ग्रामीणों का कहना है कि पहले सड़क और अब हाइटेंशन लाइन के मामले में भी उनकी सुरक्षा और सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। बिजली कंपनी, जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर आबादी वाले क्षेत्र से प्रस्तावित 33 हजार केवी लाइन का मार्ग बदलने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की है।

See also  CG : दूरस्थ ग्राम रामपुर को मिली मजबूत मोबाइल नेटवर्क सुविधा, नए टॉवर से डिजिटल सेवाओं का होगा विस्तार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *