राजनांदगांव , पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से महावीर कल्पवृक्ष सोसाइटी में रविवार को पौधरोपण किया। सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, वार्ड पार्षद अमित कुशवाहा की उपस्थिति में करीब 150 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में पौधों की नियमित देखरेख का संकल्प भी लिया गया। सोसाइटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सोसाइटी अध्यक्ष अशोक पारख के स्वागत उद्बोधन से हुई। सोसाइटी की गतिविधियों की जानकारी देते पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडे ने भारतीय संस्कृति में वृक्षों के महत्व को रेखांकित कर कहा पेड़ केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की आधारशिला हैं। महापौर मधुसूदन यादव ने सोसाइटी की पहल की सराहना करते कहा शहर में सुव्यवस्थित ढंग से पौध रोपण प्रेरणादायी प्रयास है। उन्होंने विश्वास जताया कि लगाए गए सभी पौधों की समुचित देखभाल होगी और वे भविष्य में विशाल वृक्ष बनेंगे। वार्ड पार्षद अमित कुशवाहा ने अपने वार्ड के लिए गौरव का विषय बताया। कार्यक्रम में रूपचंद भीमनानी, हरीश जोशी, आयोजन प्रभारी सुभाष अग्रवाल, प्रकाश बाफना के साथ राजेश जैन, अरविंद ठक्कर ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण पर विशेष जोर दिया। आगामी दिनों में पौधारोपण अभियान निरंतर जारी रहेगा।






Leave a Reply