राजनांदगांव : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत…

राजनांदगांव : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत…

राजनांदगांव | नेशनल हाईवे पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया था। जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसा रविवार दोपहर 2 बजे के कर​ीब हुआ। लालबाग पुलिस ने बताया कि ग्राम बरगाही निवासी पुष्महल सहारे (36) अपनी बाइक से राजनांदगांव से बरगाही की ओर जा रहा था। तभी उसे विपरीत दिशा से आ रहे कार क्रमांक सीजी 08 बीएच 4630 क​े चालक ने जोरदार ठोकर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि कार के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई थी। जिसने मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे दम तोड़ दिया। वाहन चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।

See also  राजनांदगांव : ‍कॉलेज के छात्रों ने वीर योद्धाओं को किया याद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *