राजनांदगांव : ‍कॉलेज के छात्रों ने वीर योद्धाओं को किया याद…

राजनांदगांव | ग्राम सोमनी के महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस का शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उप निरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव जाकिर अली थे। विशिष्ट अतिथि कांती-दर्शन शिक्षण समूह अध्यक्ष डॉ आरके श्रीवास्तव, संचालक कांती-दर्शन शिक्षण समूह कुमुद श्रीवास्तव, एके जायसवाल, डॉ. प्राची, डॉ. प्रज्ञा उपस्थित थीं।

विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत, नृत्य, भाषण की प्रस्तुति दी। अतिथियों ने कारगिल विजय दिवस के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को देश के प्रति समर्पण, देश भक्ति की भावना जगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य व प्रशासनिक प्रभारी सोमानी महाविद्यालय अजय कुमार साहू, विभागाध्यक्ष लिलेश्वरी साहू, प्राचार्य सोमनी पब्लिक स्कूल संध्या शर्मा, प्रभारी प्राचार्य अमिता यदु, सहायक प्राध्यापक सुरेखा यादव, बॉबी वर्मा, अनिता राणा, राजेश्वरी, गामिनी बघेल, अंजली वैद्य, कौशल प्रसाद साहू आदि उपस्थित थे।

See also  CG : जिले के किसान 31 जुलाई तक करा सकेंगे उद्यानिकी फसलों का बीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *