राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ज्ञानेश्वरी यादव को दी शाबाशी…

राजनांदगांव| कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में राजनांदगांव की खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव द्वारा रजत पदक जीतकर देश एवं छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने उन्हें फोन पर शुभकामनाएं दी हैं।

डॉ. रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हमारे राजनांदगांव की होनहार बेटी और खेलो इंडिया की एथलीट ज्ञानेश्वरी यादव ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतकर पूरे विश्व में छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के प्रत्येक युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

हम सभी को विश्वास है कि आप आगे भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी। उनके परिजनों को इस सफलता पर अनेकानेक शुभकामनाएं व्यक्त की हैं। बता दें कि कुछ माह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह अपने स्वेच्छानुदान मद से ज्ञानेश्वरी यादव को उनके खेल प्रशिक्षण एवं प्रतियोगी तैयारियों के लिए एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की थी, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ सकें।

इसके साथ ही पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 5 लाख रुपये की सहायता ज्ञानेश्वरी यादव को उपलब्ध करवाई गई थी। प्रतिभा को समय पर मिला सहयोग और निरंतर परिश्रम का नतीजा है जो यह उपलब्धि मिली।

See also  CG : बालोद जिले में भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित हो स्वतंत्रता दिवस समारोह: कलेक्टर मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *