राजनांदगांव : ‍लखोली खार में मिली युवक की लाश, पहचान नहीं…

राजनांदगांव | लखोली खार इलाके में खेत में अज्ञात युवक का शव मिला है। मृतक की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास पूछताछ कर रही है। देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने शव देखकर सूचना दी। युवक खेत में भरे पानी में डूबा हुआ था। आशंका है कि डूबने से युवक की मौत हुई है। कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दी है कि आसपास लंबे समय से एक विक्षिप्त युवक घूम रहा था। शव को विक्षिप्त युवक के होने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

See also  रायपुर : परित्यक्त बच्चों को नया जीवन और परिवार दे रही ‘मातृछाया‘: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *