राजनांदगांव : जिला हॉकी संघ का चुनाव 2 अगस्त को, शेड्यूल तय…

राजनांदगांव | जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों का चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराया जाएगा।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 30 जुलाई को छत्तीसगढ़ हॉकी कार्यालय (म्युनिसिपल स्कूल परिसर) में नामांकन पत्रों का वितरण, नामांकन दाखिल करने और उनकी जांच की प्रक्रिया होगी। 31 जुलाई को नाम वापसी होगी तथा 1 अगस्त को अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। आवश्यकता हुई तो 2 अगस्त को जिला हॉकी संघ की आमसभा के दौरान मतदान कराया जाएगा। मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

See also  CG स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में जुटे दिग्गज खिलाड़ी और स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, बेहतर स्पोर्ट्स इको-सिस्टम पर मंथन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *