राजनांदगांव : कैलाश नगर में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग महानुष्ठान 5 अगस्त से…

राजनांदगांव | श्रावण मास के पावन अवसर पर अयोध्या धाम जलाराम राम मंदिर, कैलाश नगर के तत्वावधान में 5 अगस्त से 11 अगस्त तक सात दिवसीय सवा लाख पार्थिव चिंताहरण शिव पूजन महानुष्ठान आयोजित किया जाएगा। प्रतिदिन दोपहर 3.30 बजे से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार अनुष्ठान के दौरान सवा लाख पार्थिव (मिट्टी के) शिवलिंगों का निर्माण एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा। प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंगों से विभिन्न यंत्रों का निर्माण होगा तथा अलग-अलग द्रव्यों से भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। समुद्र जल, विभिन्न प्रमुख नदियों के जल और वर्षा जल से भी विशेष अभिषेक किया जाएगा। आयोजन में छप्पन भोग, दीपदान, महाकाल आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे।

See also  CG : महतारी वंदन और भूमिहीन मजदूर कल्याण योजना: राम सिंह के घर में आई आर्थिक खुशहाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *