ससुर से परेशान बहू ने की थी आत्महत्या, मामले का खुलासा डेढ़ महीने बाद

ससुर शिव कुमार साहू के द्वारा आये दिन मृतिका को आरक्षित वर्ग, तुम्हारे हाथ का बना खाना नहीं खाऊंगा कहकर लगातार प्रताड़ित करता था. इस बात से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

धमतरी। एडिशनल एसपी मनीषा ठाकुर रावटे के नेतृत्व में बारीकी से सभी तथ्यों पर जांच शुरू की गई. इस दौरान पता चला कि मृतिका गनिता ध्रुव ने चुकेश्वर साहू से 11 जून 2020 को कोर्ट मैरिज की थी. मृतिका अपने पति के साथ ससुराल में ही रहती थी. धमतरी में ससुर की वजह से बहू ने आत्महत्या की थी। यह मामला 3 जुलाई का है नव विवाहिता महिला के आत्महत्या मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी बीपी राजभानु ने जांच के आदेश दिए.

ससुर के प्रताड़ना से परेशान थी बहु

मिली जानकारी के अनुसार थाना सिहावा क्षेत्र के ग्राम सेमरा में नव विवाहिता के आत्महत्या मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. महिला ने अपने ससुर के प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की थी. आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मृतिका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

मृतिका के ससुर शिवकुमार साहू को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में धारा 306, 498-A भादवि एवं sc/st एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

See also  जहां अस्पताल पहुंचने में लगते थे 5-6 घंटे, वहां एनएमडीसी ने शुरू की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *