राजनांदगांव : यूरिया, डीएपी और बीज के स्टॉक की समीक्षा की गई…

डोंगरगांव | जनपद पंचायत डोंगरगांव की सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक समिति के सभापति विवेक मंडावी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सहकारिता, कृषि, खाद्य एवं उद्योग विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को खाद वितरण व सोसायटी संचालन की व्यवस्था, प्रत्येक सहकारी समिति में यूरिया, डीएपी व प्रमाणित बीज के वर्तमान स्टॉक की स्थिति की समीक्षा की गई।

एग्री स्टेक, फसल बीमा और विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं नवीन योजनाओं की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। बैठक में अध्यक्ष रंजीता पडोती, सभापति उमेश साहू, सभापति टुमन लाल साहू, पार्वती सतनामी, वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक आलोक सिंह, शाखा प्रबंधक प्रशांत बाजपेयी, प्रकाश शुक्ला, पर्यवेक्षक दिलीप कुमार बोरकर, हुकुम साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

See also  CG : घर के सामने टहल रही महिला से चेन स्नेचिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *