CG : राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार एवं प्रोत्साहन योजनाओं के लिए 5 अगस्त तक आवेदन …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

कोण्डागांव, । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार, नकद पुरस्कार, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, प्रेरणा निधि तथा खेलवृत्ति (डाइट मनी) के लिए पात्र खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं खेल संघों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में 5 अगस्त 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान तथा शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप नकद पुरस्कार तथा टीम खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

पुरस्कारों के अंतर्गत शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार हेतु 3 लाख रुपये, शहीद कौशल यादव पुरस्कार हेतु 1.50 लाख रुपये, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार हेतु 1.50 लाख रुपये तथा शहीद विनोद चौबे सम्मान एवं शहीद पंकज विक्रम सम्मान हेतु 25-25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित है। पुरस्कार के साथ प्रशस्ति-पत्र, अलंकरण फलक, ब्लेजर एवं टाई भी प्रदान किए जाएंगे। विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन नियमों के तहत नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं, 19 वर्ष तक के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किया हो अथवा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो, वे खेलवृत्ति (डाइट मनी) के लिए आवेदन कर सकेंगे। खेल संघ वर्ष 2025-26 के दौरान अर्जित उपलब्धियों के आधार पर प्रेरणा निधि के लिए भी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

See also  CG News: छापेमारी के बाद बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर लगा बैन

आवेदन पत्र संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, जिला खेल कार्यालय कोण्डागांव अथवा संबंधित राज्य खेल संघों से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। साथ ही, ऐसे खिलाड़ी जिनकी उपलब्धियां पात्रता के अनुरूप हैं, लेकिन किसी मान्यता प्राप्त खेल संघ द्वारा उनकी अनुशंसा नहीं की गई है, वे भी निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 5 अगस्त 2026 तक सीधे संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर अथवा कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला-कोण्डागांव में जमा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *