CG : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन 13 अगस्त तक

धमतरी, एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी शहरी के तहत स्वामी विवेकानंद वार्ड धमतरी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आगामी 13 अगस्त तक आवेदन मंगाए गए हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि बारहवीं अथवा पूर्ववर्ती ग्यारहवीं उत्तीर्ण तथा 18 से 44 वर्ष तक की आयु की उसी वार्ड की निवासी इसके लिए आवेदन कर सकतीं हैं।

इच्छुक आवेदिका ई-भर्ती पोर्टल URL-https://aww.e-bharti.in पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकतीं हैं। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त आवेदन अमान्य किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय धमतरी शहरी से सम्पर्क किया जा सकता है।

See also  राजनांदगांव : गुरु पूजन, भजन-कीर्तन, सत्संग कर मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *