अंबागढ़ चौकी l क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक के प्रयास से विभिन्न ग्राम पंचायतों में 56.50 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम दिघवाड़ी में 7.50 रुपए लाख की लागत से यात्री प्रतीक्षालय निर्माण का शुभारंभ किया गया।
ग्राम हथरा में 7.50 लाख रुपए की लागत से यात्री प्रतीक्षालय तथा शीतला मंदिर सामुदायिक भवन में 4 लाख रुपए की लागत से आहता निर्माण का भूमिपूजन किया गया। ग्राम खरदी में 2.50 लाख रुपए की लागत से रंगमंच निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। ग्राम खड़गांव में 4 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड तथा 4 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इसी तरह ग्राम पुसेवाड़ा में 7.50 लाख रुपए से यात्री प्रतीक्षालय, 5 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया।










Leave a Reply