राजनांदगांव : अधिवक्ता संघ चुनाव में नारायण कन्नौजे की बड़ी जीत, 205 वोट से प्रतिद्वंदी को हराया, बने अध्यक्ष …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव l जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में नारायण कन्नौजे बड़ी जीत के साथ अध्यक्ष चुने गए। वे लगातार तीसरी बार मैदान में उतरे थे। हर वर्ग का साथ मिलने के चलते उन्होंने वकीलों के इस चुनाव में 205 मतों से अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

नारायण कन्नौजे के निकटमत प्रतिद्वंदी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव रहे। तीसरे स्थान पर यमन कुमार देवांगन व चौथे स्थान पर अरुण कुमार अनोखे रहे। संतोष रजक सचिव और सुषमा चौहान कोषाध्यक्ष चुनीं गई। जिला न्यायालय परिसर में सुबह 11 बजे मतगणना शुरू हुई। मतपेटी खुलने के पहले तक सभी पदों पर कांटे की टक्कर माना जा रहा था, लेकिन देर शाम को अध्यक्ष के लिए परिणाम एकतरफा आया।

विजेता कन्नौजे को 579 में से 351 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आदित्य को 146 वोट मिले। यमन को 60 और अनोखे को 19 मत ही मिले। सचिव के रूप में रजक ने भी एकतरफा जीत पाई। उन्हें 353 व निकटतम रहे रवि बोधानी को मात्र 140 वोट ही मिले। महिलाओं के लिए आरक्षित सीधी टक्कर वाले पद कोषाध्यक्ष के लिए सुषमा चौहान ने भी रिकार्ड 366 मत हासिल किया, जबकि स्मिता गुप्ता को 189 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

उपाध्यक्ष के लिए अमिताप और जया श्रीवास्तव को मिली शानदार जीत उपाध्यक्ष (पुरूष) पद के लिए अमिताप श्रीवास्तव को 178 व विनोद कुमार ठाकुर को 174 मत मिले। कड़ी टक्कर में चार मतों से जीत हुई। उपाध्यक्ष (महिला) के चुनाव में जया श्रीवास्तव ने विजयी पाई। उन्हें 296 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम रहीं वीणा साहू के पक्ष में 265 वोट पड़े। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के लिए संजीव श्रीवास्तव (353), गुरुशंकर नेताम (343), सुरेंद्र सिंह ठाकुर (339) व नरेश कुमार गंजीर (313) चुने गए।

See also  CG : खेत में प्रसव कराया गया, स्वास्थ्य विभाग व्यवस्था देने में लाचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *