CG : बंदर ने मासूम को पानी भरे ड्रम में डाला, उत्पात से गांव में दहशत …

CG : बंदर ने मासूम को पानी भरे ड्रम में डाला, उत्पात से गांव में दहशत …

सरगुजा। जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला में जंगली बंदरों ने जमकर आतंक मचाया। बस्ती में घुसे बंदर ने उत्पात मचाते हुए पालने में सो रहे 5 माह के मासूम बच्चे को उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। गंभीर हालत में बच्चे को पहले लखनपुर अस्पताल लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, जंगली बंदर अचानक बस्ती में घुस आया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बंदर के डर से लोग अपने-अपने घरों में छिप गए। इसी दौरान बंदर एक घर में घुस गया और पालने में सो रहे 5 माह के मासूम को उठाकर ले जाने लगा। कुछ ही दूरी पर उसने बच्चे को पानी से भरे नीले ड्रम में डाल दिया।

परिजनों ने तत्काल बच्चे को ड्रम से बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल मासूम की पहचान त्रिशिका प्रजापति (उम्र लगभग 5 माह), पिता–सुदर्शन प्रजापति, निवासी ग्राम रजपुरी कला, लखनपुर के रूप में हुई है।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली बंदर को पकड़ने और बस्ती में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

See also  राजनांदगांव : हरेली महोत्सव, आज जुटेंगे कबीरपंथी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *