राजनांदगांव , नया शिक्षा सत्र शुरू होने के एक माह बाद स्कूलों में इसी सप्ताह सभी विषयों की किताबें और यूनिफार्म पहुंची है। पाठ्य पुस्तक निगम की सप्लाई और हाथकरघा की सिलाई और सप्लाई में की देरी के कारण जिले के कई ब्लॉकों में अंचल इलाकों के स्कूलों में किताबें नहीं पहुंची पाई थी। शिक्षा विभाग के अफसर बार-बार रिमाइंडर करते रहे। जुलाई के अंत में किताबें पहुंचने से अब नियमित क्लासेस लगेगी और पढ़ाई होगी। जिले में करीब एक लाख यूनिफार्म और डेढ़ लाख किताबों का वितरण किया गया है।
इस सत्र में पहली से बारहवीं तक तिमाही और छमाही परीक्षाएं एक साथ एक पैटर्न में होगी। 21 सितंबर से परीक्षा अभियान शुरू हो जाएगा। कक्षा 1 से 12 तक सरकारी और अनुदान प्राप्त स्कूलों में नई व्यवस्था लागू की गई है। जिला परीक्षा समिति प्लान तैयार करेगी। उड़नदस्ता दल निरीक्षण करेगा। तिमाही 21 से 30 सितंबर, छमाही 1 से 12 दिसंबर के बीच होगी। परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी डीईओ के नेतृत्व में गठित जिला परीक्षा समिति पर रहेगी। परीक्षा को पारदर्शी, नकल मुक्त बनाने परीक्षा समिति गठित करेंगे।
डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि गठित समिति गोपनीय ढंग से प्रश्नपत्र तैयार कराने, छपाई, बंडलिंग, वितरण, परीक्षा संचालन और मूल्यांकन की निगरानी करेगी। जिला और ब्लॉक स्तर पर निरीक्षण दल सक्रिय रहेंगे। प्रश्नपत्र परीक्षा के दो दिन पहले संकुल केंद्रों में पहुंचेगे। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।





Leave a Reply