राजनांदगांव : हरेली महोत्सव, आज जुटेंगे कबीरपंथी…

राजनांदगांव | सद्गुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन एसकेडीवी मिशन के तत्वावधान में 2 अगस्त को स्टेट स्कूल मैदान में हरेली महोत्सव होगा। आयोजन प्रकाश मुनि नाम साहब की कृपा से संचालित है। उदित मुनि नाम साहब के आशीर्वाद से कार्यक्रम में कबीरपंथियों के पहुंचने की संभावना है। मिशन ने हरेली को छत्तीसगढ़ की कृषि परंपरा, पर्यावरण संरक्षण, लोक संस्कृति, आध्यात्म का प्रतीक पर्व बताया है।

आयोजन नई पीढ़ी तक सांस्कृतिक विरासत पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उद्देश्य कृषि संस्कृति का संरक्षण है। सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया जाएगा। भाईचारे का प्रसार होगा। आध्यात्मिक चेतना पर जोर रहेगा। महोत्सव की शुरुआत प्रातःकालीन भजन-कीर्तन सत्संग से होगा। तैयारी की जा चुकी है।

See also  छत्तीसगढ़ के स्कूल में शिक्षकों की शराब पार्टी का वीडियो वायरल, मचा बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *