CG : डिजिटल न्याय को मजबूत करने पर आयोजित राज्य-स्तरीय कार्यशाला शुरू, CM साय पहुंचे…

CG : डिजिटल न्याय को मजबूत करने पर आयोजित राज्य-स्तरीय कार्यशाला शुरू, CM साय पहुंचे…

रायपुर। डिजिटल न्याय को मजबूत करने पर आयोजित राज्य-स्तरीय कार्यशाला शुरू हो गई है। इस कार्यक्रम में CM साय पहुंचे है। कार्यशाला के दौरान अंतर-संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली (आईसीजेएस), अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं प्रणाली (सीसीटीएनएस), डिजिटल न्यायिक समन्वय, नवीन आपराधिक कानूनों के अंतर्गत तकनीकी एकीकरण तथा न्याय एवं पुलिस व्यवस्था के डिजिटलीकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श किया जा रहा है।

इन विषयों के संबंध में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) एवं राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के वरिष्ठ अधिकारी विषय विशेषज्ञ के रूप में तकनीकी प्रशिक्षण एवं विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया जा रहा है। यह राज्य स्तरीय कार्यशाला न्यायपालिका, पुलिस एवं अभियोजन तंत्र के मध्य समन्वित डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से नागरिकों को त्वरित, सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

See also  CG : छात्रा से 12 लाख की ठगी, IIIT में एडमिशन दिलाने का झांसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *