राजनांदगांव : कार्यकर्ताओं ने कहा : पार्टी नहीं छोड़ी, अध्यक्ष को हटाने कहा है…

राजनांदगांव , डोंगरगढ़ में भाजपा से इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं से मिलने जिलाध्यक्ष सहित संगठन पदाधिकारी डोंगरगढ़ पहुंचे। उन्होंने इस्तीफा देने वालों से वन टू वन बातचीत की। वजह पूछी और परेशानी जानने का प्रयास किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, डोंगरगढ़ प्रभारी भावेश बैद, सहप्रभारी किशुन यदु सहित अन्य नेताओं ने इस्तीफा देने वाले संगठन के पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से बातचीत की। सभी से एक-एक कर इस्तीफे की वजह पूछी गई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बताया कि ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा नहीं देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि केवल डोंगरगढ़ मंडल अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर उन्होंने हस्ताक्षर किया था। पार्टी छोड़ने की बात से सभी ने इनकार किया है।

137 ने दिया था इस्तीफा डोंगरगढ़ मंडल के 111 पदाधिकारियों ने पहले पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके कुछ दिन बाद 26 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा सौंपा। सभी मंडल अध्यक्ष सहित कुछ नेताओं पर मनमानी का आरोप लगा रहे थे। इधर रविवार को बैठक के बाद पदाधिकारियों ने सभी को मना लेने का भी दावा किया है।

See also  CG : रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रैक्टर और एक ट्रैक्टर-लोडर जब्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *