राजनांदगांव | अग्रवाल नवयुवक मंडल के तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम, हरियाली से खुशहाली अभियान के अंतर्गत वृहद पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही पीएम सूर्य घर योजना जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में अग्रसेन वाटिका में अतिथियों एवं समाजजनों द्वारा पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। वृक्षारोपण के पश्चात अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि व अधिकारी मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव, एल्डरमैन मंजू यादव, निगम आयुक्त जीआर मरकाम की मौजूदगी में सूर्य घर योजना पर कार्यशाला हुई। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, नवयुवक मंडल के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण लोहिया व आभार प्रदर्शन अशोक लोहिया ने किया।




Leave a Reply