राजनांदगांव : बागेश्वर धाम में पूरे सावन में होंगे धार्मिक कार्यक्रम…

राजनांदगांव , बागेश्वर धाम मंदिर में सावन के दौरान एक महीने तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मंदिर समिति के अनुसार 3 अगस्त से सावन महोत्सव की शुरुआत होगी। चार सोमवार को कांवड़ यात्राएं, प्रतिदिन शिव आराधना तथा प्रत्येक सोमवार शाम 7 बजे महाआरती की जाएगी। 3 अगस्त की कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति संरक्षण, 10 अगस्त की यात्रा राष्ट्रप्रेम एवं नक्सल शहीद जवानों को समर्पित, 17 अगस्त की यात्रा प्रकृति संरक्षण तथा 24 अगस्त की यात्रा शिक्षा एवं संस्कार जागरण विषय पर निकाली जाएगी।

सावन माह में बागेश्वर धाम उत्सव भवन में हैदराबाद के निकट स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर की झांकी भी स्थापित की जाएगी। श्रद्धालु 3 अगस्त से पूरे सावन माह तक इसके दर्शन कर सकेंगे। तीसरे सोमवार 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से 24 घंटे का अखंड रुद्राभिषेक शुरू होगा, जो श्रीशैलम की परंपरागत पूजा-पद्धति के अनुसार वहां से आए पंडितों के सान्निध्य में कराया जाएगा।

See also  भगवान श्री जगन्नाथ के श्रीचरणों में श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ हुईं समर्पित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *