CG : कृषक बलदेव राजवाड़े को प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का मिला लाभ …

CG : कृषक बलदेव राजवाड़े को प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का मिला लाभ …

जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।

      इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत घटक नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑइल (तिलहन) योजना के तहत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम सुलेसा निवासी किसुन राजवाड़े को सरसों बीज कृषि विभाग से अनुदान में प्रदाय किया। कृषक श्री राजवाड़े ने 1 हे. रकबे में सरसों की खेती किया। उन्हें ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा बीज के साथ-साथ सूक्ष्म पोषक तत्व खाद एवं दवाई भी दिया गया। जिससे  लागत में कमी आयी तथा समय-समय पर कृषि विभाग के अधिकारियों के द्वारा खेत का निरीक्षण कर आवश्यक सलाह एवं मार्गदर्शन दिया। अभी कृषक की फसल काफी अच्छी स्थिति में है।

कृषक बलदेव राजवाड़े ने बताया कि उनके पास कुल 2.512 हेक्टर जमीन हैं। जिसमें सभी जमीन में खरीफ सीजन में धान की खेती करते है तथा रबी सीजन में पर्याप्त सिंचाई सुविधा न होने से खेत खाली रहता था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता से सम्पर्क किया और उन्होने मुझे कृषि विभाग के विभिन्न योजना के सम्बन्ध में जानकारी दिया। मुझे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के द्वारा रबी में सरसों फसल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। मेरी फसल का उपज अच्छा होने से मेरी खाद्य तेल की बाजार पर निर्भरता कम होगी एवं बाजार भाव अच्छा मिलता है। अन्य कृषकों को भी तिलहन फसल लगाने की सलाह देना चाहूंगा। जिससे हम खाद्य तेल के उत्पादन में आत्मनिर्भर बने एवं हमारी आय में वृद्धि हो।

See also  राजनांदगांव : तीन खिलाड़ियों का हॉकी लीग में चयन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *