राजनांदगांव : तीन खिलाड़ियों का हॉकी लीग में चयन…

राजनांदगांव , घर की जिम्मेदारियों के बीच हॉकी के मैदान पर पसीना बहाकर अपनी प्रतिभा को निखारने वाले बीएनसी मिल क्षेत्र के तीन खिलाड़ियों ने शहर का मान बढ़ाया है। वार्ड क्रमांक 15 के तौफीक अहमद, संदीप यादव और आदर्श राज सिंह का चयन छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी प्रदेश की प्रमुख हॉकी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

खास बात यह है कि लीग में इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनसे खेल की बारीकियां सीखने का अवसर भी मिलेगा। तौफीक अहमद, संदीप यादव और आदर्श राज सिंह का चयन उन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है, जो अपनी रोजमर्रा की जिम्मेदारियों के साथ खेल के प्रति समर्पण बनाए हुए हैं। सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बीच अपना अभ्यास जारी रखा।

See also  राजनांदगांव : ट्रक से भिड़ी कार, दूल्हे की बहन-सहेली की मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *