राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केंद्र खोलने के लिए भड़सेना में लिया जायजा…

अंबागढ़ चौकी , कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के लिए सकारात्मक पहल की गई है। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) की स्थापना की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। इसी कड़ी में अंबागढ़ चौकी विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम भड़सेना में प्रस्तावित शासकीय भूमि का प्रशासनिक व तकनीकी अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

इस कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना को वनांचल के किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीण युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए उपलब्धि माना जा रहा है।टीम ने प्रस्तावित स्थल का तकनीकी व भौगोलिक मूल्यांकन किया। पंडित किशोरी लाल शुक्ल महाविद्यालय की विशेषज्ञ टीम के सदस्य अधिष्ठाता डॉ. उमेश देशमुख, उद्यानिकी अधिकारी केके डहरिया ग्राम भड़सेना पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रस्तावित स्थल का मुआयना किया।

एक साल पुरानी मांग ​भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने एक वर्ष पूर्व जिले के किसानों के हित में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करने की मांग शासन-प्रशासन के समक्ष रखी थी। अफसरों के स्थल निरीक्षण किए जाने से अब निर्माण व स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी आई है।

See also  श्रावण के अंतिम सोमवार को अमरकंटक पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *