राजनांदगांव : बिजली कटौती व महंगे गैस सिलेंडर पर की चर्चा…

डोंगरगढ़ | विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परेवाडीह में संत राम निषाद के निवास और जोरातराई में पुना राम साहू के निवास स्थान में हर्षिता स्वामी बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं व संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

इसके साथ ही खेती-किसानी, किसानों को खाद की उपलब्धता में आ रही समस्या, अघोषित बिजली कटौती, बढ़े हुए बिजली बिल, रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमत, महंगाई तथा आम जनता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस अवसर पर संतोष देवांगन मंडल अध्यक्ष, लीलाधर साहू, कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ग्रामीण मौजूद थे।

See also  राजनांदगांव : सावन लगते ही सुस्त पड़ा मानसून, 4 दिन से थम गई है बारिश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *