CG : दंतेवाड़ा में एक्सीडेंट, एक की मौत और चार घायल …

दंतेवाड़ा। कुआकोंडा थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना पालनार से बेड़मा जाने वाली सड़क पर हुई। टक्कर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। दूसरी बाइक पर दो लोग थे। तेज रफ्तार से दोनों मोटरसाइकिलें भिड़ गईं। तनेली गांव के शुक्ला राम मड़कम की मौके पर मौत हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालनार पहुंचाया। प्राथमिक इलाज हुआ। हालत गंभीर दिखी। चारों को बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल, किरंदुल रेफर किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के कारणों की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में वजह दोनों बाइकों की तेज रफ्तार बताई गई। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियम मानने की अपील की। तय गति सीमा में वाहन चलाने को कहा।

See also  CG : दुर्ग में पहली बार: नशे में यात्रियों से भरी बस चला रहा था ड्राइवर, कोर्ट ने भेजा जेल, ₹15 हजार जुर्माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *