CG : ठेकेदार ने नहर निर्माण में किया भ्रष्टाचार, जल संसाधन विभाग ने जारी किया नोटिस …

CG : ठेकेदार ने नहर निर्माण में किया भ्रष्टाचार, जल संसाधन विभाग ने जारी किया नोटिस …

पखांजूर। पखांजूर क्षेत्र के PV-89 विवेकानंद नगर लघु जलाशय नहर लाइनिंग निर्माण में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद जल संसाधन विभाग ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने के साथ ही कई स्थानों पर नहर की लाइनिंग में दरारें और क्षति दिखाई देने लगी है। विभागीय निरीक्षण में पाया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित डिज़ाइन और तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया गया। अधिकारियों ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए ठेकेदार को तत्काल सुधार कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय के भीतर निर्माण की कमियों को दूर नहीं किया गया तो ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने सहित नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि सार्वजनिक परियोजनाओं में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

See also   CG : मंत्रिपरिषद की बैठक 05 अगस्त को ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *