बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन परियोजना को स्वीकृति मिलने के बाद छुईखदान व आसपास के ग्रामीण अंचलों में उत्साह का माहौल है। वर्षों से इस रेल परियोजना की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए यह स्वीकृति किसी ऐतिहासिक उपलब्धि से कम नहीं मानी जा रही है।
सांसद संतोष पांडे के छुईखदान आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। सांसद प्रतिनिधि प्रेम नारायण चंद्राकर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना था कि रेल लाइन की स्वीकृति से क्षेत्र के विकास का नया अध्याय शुरू होगा और आने वाली पीढ़ियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सांसद प्रतिनिधि खम्मन ताम्रकार, राज लक्ष्मी पंसारी, निजाम मंडावी, नेतराम जंघेल, प्रकाश जंघेल, अर्जुन महोबिया, विक्रांत चंद्राकर, किशन सिलोटिया, महेश नारकर, शोएब रजा, कौशल चंदेल, सोम यादव, सत्यम महोबिया, हैप्पी बक्शी, मोहित जंघेल, मानसिंह नेताम, रोहित देवांगन, बंटी भालेकर, टीलेश्वर साहू, ललित चोपड़ा आदि उपस्थित थे।
नागरिकों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा: सांसद प्रतिनिधि प्रेम नारायण चंद्राकर ने कहा कि यह केवल एक रेल लाइन नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। इस परियोजना से किसानों, व्यापारियों, युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा।
















Leave a Reply