CG : खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पिथौरा एवं बागबाहरा में किया औचक निरीक्षण

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने के दिए निर्देश

महासमुंद, आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं कलेक्टर महासमुंद के निर्देशानुसार बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा होटल, ढाबों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में अभिहित अधिकारी महासमुंद के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा जिले के पिथौरा एवं बागबाहरा विकासखंड में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण एवं जांच किया गया।


खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मेसर्स कोस्तुभ रेस्टोरेंट, मेसर्स विश्वा फैमिली ढाबा, मेसर्स छत्तीसगढ़ फैमिली ढाबा, मेसर्स तिवारी स्वीट्स, मेसर्स प्रतीक रेस्टोरेंट, मेसर्स पराग स्वीट्स, मेसर्स  Gen-2 रेस्टोरेंट एवं मेसर्स यश फैमिली ढाबा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स यश फैमिली ढाबा में स्वच्छता का अभाव पाए जाने पर सुधार के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी करने की अनुशंसा की गई। साथ ही पनीर का एक प्रवर्तन नमूना जांच के लिए लिया गया।


निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को बरसात के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता को लेकर आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने एनालॉग पनीर के प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करने तथा पनीर की खरीदी एवं उपयोग से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों का उचित संधारण करने की जानकारी दी। इसके अलावा ईसी एक्टिविटी के अंतर्गत सभी प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित पाम्पलेट एवं पोस्टर वितरित कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं सुरक्षित खाद्य व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा।

See also  छत्तीसगढ़ में बिहान योजना से बदली सरिता यादव की जिंदगी, संवारी आजीविका; परिवार की बढ़ी खुशहाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *