CG : ग्राम पंचायत भैंसासुर में नवीन आधार केंद्र का हुआ शुभारंभ

ग्रामीणों को आधार सेवाओं के साथ सेवा सेतु पोर्टल की 400 से अधिक ऑनलाइन शासकीय सेवाएं मिलेंगी
उत्तर बस्तर कांकेर , आम जनता एवं ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकासखंड अंतागढ़ के ग्राम पंचायत भैंसासुर में नवीन आधार नामांकन एवं अद्यतन केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र के शुरू होने से अब ग्रामीणों को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज के शहरों अथवा तहसील मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नवीन आधार केंद्र में नया आधार कार्ड बनवाने, बच्चों का आधार नामांकन कराने तथा आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो एवं मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक जानकारी के अद्यतन की सुविधा ग्राम पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध होगी। यह केंद्र विशेष रूप से ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों का आधार नामांकन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिनका अभी तक आधार कार्ड नहीं बन पाया है।


इसके साथ ही केंद्र के माध्यम से सेवा सेतु पोर्टल की 400 से अधिक ऑनलाइन शासकीय सेवाएं भी ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इनमें जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं, श्रम विभाग की सेवाएं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के आवेदन सहित विभिन्न विभागों की अनेक ऑनलाइन सेवाएं शामिल हैं। जिला प्रशासन कांकेर ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे ग्राम पंचायत भैंसासुर स्थित नवीन आधार केंद्र का अधिक से अधिक उपयोग करें तथा अन्य पात्र हितग्राहियों को भी इन सुविधाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करें।

See also  राजनांदगांव : नगर निगम द्वारा शहर में मूलभूत सुविधाओं के सुधार एवं सौंदर्यीकरण के लिए किए जा रहे निरंतर कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *