“करमतरा में युवाओं ने जगाई स्वच्छता की अलख, चित्रकला, स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश”
स्वच्छता का संदेश, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
MY Bharat के स्वच्छता पखवाड़ा में चित्रकला, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण से गूंजा करमतरा
करमतरा, 07 अगस्त 2026।
मेरा युवा भारत (MY Bharat) के अंतर्गत संचालित स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अवसर पर जिला युवा अधिकारी शुभजीत डे जी के निर्देशन में शासकीय किसान उच्चतर माध्यमिक शाला, ग्राम करमतरा, तहसील डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव में चित्रकला प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चित्रकला के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। विद्यार्थियों ने स्वच्छता को केवल एक अभियान न मानकर इसे दैनिक जीवन की आदत और सामाजिक जिम्मेदारी बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया गया। विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए समाज को “स्वच्छ परिसर, स्वच्छ गांव और हरा-भरा पर्यावरण” का संदेश दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रमुख श्री जगदीश प्रसाद साहू जी उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय के व्याख्याता आर पी देवांगन सर एवं के एस सोरी,अर्चना साहू,राकेश साहू,मनीष शर्मा सर जी एवं पूर्व एन वाई व्ही धनंजय साहू की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक डोंगरगांव के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक रूपमाला साहू के द्वारा किया गया।
चित्रकला में विद्यालय के कुल 33 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने पूरे कार्यक्रम को जीवंत एवं प्रेरणादायक बना दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इसी प्रकार पौधों का संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय परिसर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का सकारात्मक संदेश पहुंचा। चित्रकला प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण की इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों में जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हुए समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा दी।
— स्वच्छता अपनाएं, पर्यावरण बचाएं और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।














Leave a Reply