राजनांदगांव : सावन सुंदरी का ताज निधि के सिर, दिव्या पांडे दूसरे और रचना मेनन तीसरे स्थान पर…

राजनांदगांव , पवित्र श्रावण मास के अवसर पर प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की राजनांदगांव इकाई की ओर से जीई रोड स्थित अवस्थी निवास में सावन उत्सव और ‘सावन सुंदरी’ प्रतियोगिता हु​ई। प्रदेश महासचिव वंदना तिवारी की विशेष उपस्थिति में हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी, सूट और चूड़ियों में सजकर सावन की हरियाली को जीवंत कर दिया।

दोपहर 3 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साह के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और मनोरंजक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रोजमर्रा की पारिवारिक जिम्मेदारी से कुछ समय निकालकर महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य के साथ सावन उत्सव का आनंद लिया। प्रतियोगिता में महिलाओं की वेशभूषा, प्रस्तुति और सांस्कृतिक गतिविधियों के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।

महिला मंडल के अनुसार निधि बाजपेई को सावन सुंदरी का ताज पहनाया गया। दिव्या पांडे ने दूसरा और रचना मेनन ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज राजनांदगांव इकाई की अध्यक्ष ममता अवस्थी, उपाध्यक्ष मोहिनी शुक्ला, सचिव निधि बाजपेई सहित डॉ. साधना तिवारी, अनीता बाजपेई, मंजू मिश्रा और प्रभा शुक्ला का योगदान रहा।

See also  CG : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की खाल जब्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *