CG : जिला पंचायत CEO अनुपमा आनंद ने कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं …

CG : जिला पंचायत CEO अनुपमा आनंद ने कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं …

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुपमा आनंद ने कलेक्टर जनदर्शन में आमजनों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को मांग एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनदर्शन में जिले भर से 35 आवेदक अपनी समस्याएं और मांग लेकर पहुंचे थे। जनदर्शन में नगर पालिका महासमुन्द वार्ड 25 की कौशिल्या सिन्हा ने विधवा पेंशन की राशि के लिए आवेदन किया। इसी तरह

ग्राम तोरेसिंहा के लोगो ने गांव के हाई स्कूल के लिए शिक्षक की मांग का आवेदन, ग्राम पंडरीपानी नर्रा के सीएससी संचालक बेनुशंकर ने सीएससी का संचालन पुराने उप स्वास्थ्य केंद्र में संचालित करने का आवेदन, ग्राम पंचायत अठारहगुड़ी के मुकेश सोनवानी ने अपनी बेटियों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आवेदन दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास, अतिक्रमण, एग्रीस्टेक पंजीयन एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

See also  राजनांदगांव : उद्यानों में कचरा डंप किए हरियाली के बीच सड़ांध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *