राजनांदगांव : गठुला से भाठागांव मार्ग का अधूरा निर्माण मुसीबत, गड्ढों से जोखिम बढ़ा…

राजनांदगांव | गठुला-भेड़ीकला होकर भाठागांव का अधूरा और धीमा निर्माण लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। निर्माण करीब छह महीने से आगे नहीं बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। फरवरी में निर्माण के लिए सड़क उखाड़ी थी, लेकिन इसके बाद काम गति नहीं पकड़ सका।

बारिश में कीचड़, गड्ढे और जलभराव होता है। विद्यार्थियों, किसानों और विद्यार्थियों को समस्या हो रही है। वाहन चालक परेशान है। यहां निर्माण में तेजी लाने की मांग है। इस मांग पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को ज्ञापन भी सौंपा गया है।

See also  युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *