राजनांदगांव : खाटू श्याम के भजन पर देर रात तक झूमे भक्त…

राजनांदगांव| कमला कॉलेज चौक में सोमवार रात खाटू श्याम की भजन संध्या हुई। भजन गायकों ने खाटू श्याम के एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजन की मधुर धुन और श्याम भक्ति में श्रद्धालु देर रात तक डूबे रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।

जैसे-जैसे भजन की प्रस्तुति आगे बढ़ी, श्रद्धालु भक्ति में झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। आयोजन स्थल पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। श्याम भजनों ने उपस्थित भक्तों को बांधे रखा और पूरा वातावरण श्याम मय हो गया।

See also  राजनांदगांव : नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया था यूपी, किया दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *