CG : स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया गया अंतिम पूर्वाभ्यास …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

गौरेला पेंड्रा मरवाही : स्वतंत्रता दिवस समारोह की गरिमामय आयोजन के लिए आज अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। आगामी 15 अगस्त को गुरुकुल खेल मैदान पेंड्रारोड में आयोजित हो रहे मुख्य समारोह में विधायक श्री धर्मजीत सिंह ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। समारोह की समूचित तैयारियों के तहत कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। पल-प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार बतौर मुख्य अतिथि का मंच पर आगमन, ध्वजारोहण का अभ्यास, परेड निरीक्षण, मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, तीन राउंड में हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरों से परिचय, खुले आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़ने, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण, पुरस्कार वितरण, फोटो सेशन सहित संपूर्ण आयोजन का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी, जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेंड्रारोड सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएंे उपस्थित थे।

See also  राजनांदगांव : डॉ. रमन बोले- शिवभक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति से बनेगा विकसित भारत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *