राजनांदगांव : ट्रांसफार्मरों के आसपास उगी जंगली झाड़ियों की सफाई कराना जरूरी…

राजनांदगांव | शहर के कई स्थानों में बिजली ट्रांसफार्मरों के आसपास जंगली झाड़ियां उग आई हैं। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण झाड़ियां बढ़कर ट्रांसफार्मर के आसपास का क्षेत्र घेर रही हैं। इससे बिजली उपकरणों के रखरखाव के लिए पहुंचने में कर्मचारियों को परेशानी हो सकती है।

इसके साथ ही शॉर्ट सर्किट और हादसे होने का खतरा बना हुआ है। ट्रांसफार्मर बिजली आपूर्ति व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। बिजली विभाग से ऐसे स्थानों का निरीक्षण कर झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की जा रही है।

See also  CG : छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *