राजनांदगांव : समितियों में पड़े धान; उठाव, कस्टम मिलिंग की जानकारी ली…

डोंगरगढ़ , छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) में प्राधिकृत अधिकारी शशिकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। धान खरीदी, खाद वितरण, वित्तीय प्रबंधन तथा शाखावार कार्यों की प्रगति का आकलन करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

खरीफ वर्ष के अंतर्गत खरीदे धान के निराकरण, मिलर्स द्वारा धान उठाव, भारतीय खाद्य निगम एवं नान में चावल जमा, कस्टम मिलिंग, परिवहन व्यवस्था तथा समितियों में उपलब्ध शेष धान की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को धान के समयबद्ध निराकरण व भंडारण क्षमता का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

आगामी खरीफ की तैयारी की समीक्षा करते हुए खरीदी केंद्रों की अधोसंरचना, बारदाना उपलब्धता, आवश्यक उपकरण, मानव संसाधन, किसान पंजीयन, सीसीटीवी, इंटरनेट, बिजली व्यवस्था को समय पर पूर्ण करने पर विशेष दिया गया, ताकि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

व्यवसायिक गतिविधियों की मॉनिटरिंग की जाए प्राधिकृत अधिकारी द्विवेदी ने सभी शाखा व कक्ष प्रभारियों को निर्देशित किया कि लंबित कार्यों का समयबद्ध निराकरण करें। व्यवसायिक गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करें। आगामी समीक्षा बैठक में अद्यतन प्रगति प्रस्तुत करें। बैठक में मार्कफेड की अपर प्रबंध संचालक भारती चंद्राकर, सचिव भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, वित्तीय नियंत्रक इमरान खान, महाप्रबंधक विपणन कैलाश वर्मा, महाप्रबंधक दिलीप जायसवाल, सी एस चौहान आ्दि मौजूद थे।

See also  CG : हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *