राजनांदगांव : खाड़ी में बना सिस्टम जिले में हल्की बारिश …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव | बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से छत्तीसगढ़ में मानसून अगले तीन दिन तक सक्रिय रहेगा। इसी क्रम में शनिवार को जिले के कई स्थानों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई। शहर में दोपहर 3 से 5 बजे के बीच हल्की-हल्की बारिश होती रही।

मौसम विभाग ने 14 अगस्त को प्रदेश के 5 जिलों में रेड और 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी राजनांदगांव, केसीजी और एमएमसी जिले में इसी तरह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार को बारिश का दायरा उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र में रहेगा। इस दिन 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

See also  सीईओ अनुपमा आनंद ने झलप में पीएम सूर्य घर योजना और बिहान समूह की आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *