CG : स्वतंत्रता दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रभक्तों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके अथक प्रयासों और बलिदान से देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। आजादी हमारे लिए केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प भी है।

उन्होंने कहा, “जब तिरंगा लहराता है, तो सिर्फ आसमान नहीं, हर भारतीय का दिल गर्व से झूम उठता है।” तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। यह प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

मंत्री ओपी चौधरी ने देशवासियों से स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कामना की कि हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़े तथा भारत विश्व पटल पर नई ऊंचाइयां हासिल करे।

See also  राजनांदगांव : खाड़ी में बना सिस्टम जिले में हल्की बारिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *