CG : घर में सुबह 4 बजे फांसी के फंदे पर झूली युवती, जांच में जुटी पुलिस…

CG : घर में सुबह 4 बजे फांसी के फंदे पर झूली युवती, जांच में जुटी पुलिस…

कोरिया , छत्तीसगढ़ के कोरिया में रविवार सुबह 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह पूरा मामला चरचा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान हो गई है।

बताया जा रहा है कि पायल ने कॉपरेटिव लाइन, वार्ड नंबर 09 स्थित अपने घर में सुबह करीब 4 बजे फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही चरचा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।

See also  CG : माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का स्वतंत्रता दिवस संदेश- पुलिस परेड ग्राउण्ड ,रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *