CG : छत्तीसगढ़ की बड़ी एनालॉग पनीर फैक्ट्री पर छापा, सील …

CG : छत्तीसगढ़ की बड़ी एनालॉग पनीर फैक्ट्री पर छापा, सील …

रायपुर: महासमुंद कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने महासमुंद भलेसर रोड में संचालित वैद्या फ़ूड प्रोडक्ट में छापे मारी की। यह फैक्ट्री लगभग 3 एकड़ में फैली है। यह छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित एनालॉग यानी नकली पनीर बनाने की प्रदेश की सबसे बड़ी फैक्टरी है। एडीएम के नेतृत्व में पहुंची टीम को बड़ी मात्रा में हजारों किलो तैयार नकली पनीर मिला है। सैंपल लेकर फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। खाद्य विभाग के जिले के अधिकारियों की कार्य शैली पर लंबे समय से साल उठ रहे थे। इस कारण डीओ और एफ‌एस‌ओ को छापेमारी की सूचना आखिर में दी गई। इस कार्रवाई से प्रदेश में नक़ली पनीर बनाने वाले और एमपी से पनीर मंगवा कर प्रदेश और ओडीशा भेजने वालों की कमर टूट गई है। एनालॉग पनीर फैक्ट्री में छापाएनालॉग पनीर फैक्ट्री में छापा

See also  CG : प्रेमी जोड़े ने लगाया मौत को गले, पुलिस-FSL टीम जांच में जुटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *