CG : छत्तीसगढ़ में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहारी सीजन से पहले खाद्य विभाग अलर्ट, 17 से 23 अगस्त तक चलेगा अभियान …

CG : छत्तीसगढ़ में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहारी सीजन से पहले खाद्य विभाग अलर्ट, 17 से 23 अगस्त तक चलेगा अभियान …

रायपुर: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0’ अभियान शुरू किया जा रहा है। यह सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक संचालित होगा। अभियान के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीमें जिलेभर में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट, मिथ्याछाप, भ्रामक प्रस्तुतीकरण, असुरक्षित खाद्य पदार्थों तथा प्रतिबंधित एलानों/उत्पादों के उपयोग, निर्माण, वितरण एवं विक्रय के संबंध में जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं असुरक्षित खाद्य सामग्री की रोकथाम के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित खाद्य एवं पौष्टिक आहार के संबंध में जागरूक करना है। विभाग द्वारा नागरिकों से भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को लेकर सजग रहने की अपील की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार अभियान के तहत की जाने वाली कार्रवाई नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार की जाएगी।

See also  CG : रायपुर में छात्र आंदोलन को लेकर बाबा रामदेव का बड़ा बयान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *