रायपुर औद्योगिक क्षेत्र में 4 अवैध मालवाहक वाहन जब्त, 700 क्विंटल स्पंज समेत स्क्रैप और कॉइल बरामद

रायपुर.

सिलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध रूप से रखे भारी मात्रा में स्पंज, स्क्रैप और कॉइल के साथ चार मालवाहक वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई रविवार को रिंग रोड नंबर-3 पर धनेली नाला के पास बड़ी बाउंड्री के पीछे की गई। पुलिस ने मौके से मिले दो लोगों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बाउंड्री के पीछे मालवाहक वाहनों में भारी मात्रा में स्पंज, कॉइल और स्क्रैप छिपाकर रखा गया है। सूचना के बाद सिलतरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वाहनों की जांच की। जांच के दौरान वहां उमेश साव (42), निवासी हर्षित विहार कॉलोनी उरकुरा और अमन कुमार (20), निवासी ग्राम धनेली मौजूद मिले।

चार वाहनों में मिला इतना माल
पुलिस के मुताबिक मौके से हाइड्रा वाहन CG-04-NM-5789 जब्त किया गया। इसे अमन कुमार चला रहा था। इसके अलावा पिकअप CG-04-NR-1692 में करीब 700 क्विंटल स्पंज लोड मिला। वहीं टाटा मालवाहक वाहन CG-04-MJ-0251 में करीब डेढ़ टन स्क्रैप और हाइवा CG-04-JB-6710 में करीब 1 टन कॉइल मिला। पुलिस ने चारों वाहनों समेत पूरा माल जब्त कर लिया है।

दस्तावेज और माल के स्रोत की जांच
पुलिस अब जब्त किए गए माल के दस्तावेज, स्वामित्व और उसके स्रोत की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों व्यक्तियों के खिलाफ धारा 35(1) बीएनएसएस और धारा 170/126,135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।

See also  CG मौसम: रायपुर में चढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों का अपडेट जारी किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *