CG : दोस्तों के साथ घूमने गया युवक डैम में डूबा, दूसरे दिन बरामद हुआ शव …

CG : दोस्तों के साथ घूमने गया युवक डैम में डूबा, दूसरे दिन बरामद हुआ शव …

कोरबा. सुमेधा डैम में दोस्तों की पिकनिक पार्टी उस वक्त मातम में तबदील हो गई, जब 15 साल का नरेश साहू अचनाक गहरे पानी में समा गया. घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची. रातभर तलाशी के बाद शनिवार सुबह नरेश का शव पानी से बाहर निकाला गया. घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के अनुसार, अयोध्यापुरी क्षेत्र से चार नाबालिग शुक्रवार शाम करीब सुमेधा डैम घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचे थे. मौसम सुहाना होने के चलते सभी दोस्त डैम के किनारे मस्ती करने लगे और पानी में उतरकर नहाने लगे. इसी दौरान नरेश साहू का संतुलन बिगड़ा और वह गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण गहरे पानी में चला गया.

नरेश को डूबता और छटपटाता देख किनारे खड़े उसके साथियों ने शोर मचाया. आसपास मौजूद लोगों से उसे बचाने का भरसक प्रयास किया. हालांकि वह देखते ही देखते ओझल हो गया. घबराए दोस्तों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों को दी.

सूचना मिलते ही बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से शुक्रवार देर रात तक डैम में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण तलाश में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. शनिवार सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसके कुछ ही घंटों बाद नरेश का शव बरामद कर लिया गया.

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस प्रशासन ने आम जनता और युवाओं से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर गहरे जलाशयों और बांधों में नहाने का जोखिम न उठाएं.

See also  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *