राजनांदगांव : खेत के पास डबरी में नहाने गए सगे भाई – बहन डूबे , मौत…

राजनांदगांव : खेत के पास डबरी में नहाने गए सगे भाई - बहन डूबे , मौत…

मानपुर ब्लाक के ग्राम औंधी में डबरी में डूबने से भाई- बहन की मौत हो गई। हादसा रविवार दोपहर को हुआ। डूबने से सगे भाई बहनों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। वहीं बच्चों के माता-पिता भी बेसुध हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक औंधी निवासी जीवन तिर्की की बेटी सृष्टि (12) और बेटा एलेक्स (7) अपने खेत के पास बने डबरी में नहाने गए थे। दोनों रविवार को दोपहर में घर से निकले। लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजन उन्हें तलाशते हुए डबरी के पास पहुंचे। जहां दोनों बच्चों के कपड़े डबरी के बाहर रखे हुए थे। डूबने की आशंका के बाद परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद बच्चों को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

आशंका : भाई को बचाते चली गई बहन की जान घटना को कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं हैं। लेकिन पुलिस व ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि डबरी की गहराई में पहले एलेक्स डूबा है। जिसे बचाने के प्रयास में सृष्टि भी गहराई में डूब गई। एक दिन पहले ही दोनों बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने स्कूल के आयोजनों में शिरकत की थी। रविवार को छुट्टी होने के चलते दोनों खेत की ओर नहाने चले गए। बता दें कि औंधी इलाके में डबरी व तालाब में बच्चों के डूबने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस बारिश के सीजन में ऐसी घटनाओं में 5 बच्चों की मौत हो चुकी है।

See also  राजनांदगांव : नेशनल हाईवे पर घूम रहे 65 मवेशियों को पकड़ा और आश्रय स्थल पहुंचाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *