CG : नशे में ऑटो चालक छात्रा को ले जा रहा था सुनसान जगह, चीख सुन दौड़े लोग …

CG : नशे में ऑटो चालक छात्रा को ले जा रहा था सुनसान जगह, चीख सुन दौड़े लोग …

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ऑटो चालक नशे की हालत में छात्रा को ट्यूशन से घर के बजाय सुनसान इलाके में गलत इरादे से लेकर जा रहा था। हालांकि स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह पूरा मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 13-14 वर्षीय छात्रा देर शाम ट्यूशन के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि चालक ने उसे घर पहुंचाने के बजाय कॉलेज ग्राउंड की तरफ ले जाना शुरू कर दिया। इस दौरान बच्ची ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। बच्ची की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों और ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ऑटो को रोक लिया। इसके बाद छात्रा को सुरक्षित ऑटो से बाहर निकाला और आरोपी चालक पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

See also  CG : रायपुर में खाद्य विभाग अलर्ट, कई ब्रांडों के घी के सैंपल जांच के लिए भेजे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *