रायपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने अन्य प्रदेशों की तरह छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही भाजपा प्रभारी की नियुक्ति की बात कही है. उन्होंने इसे राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशेषाधिकार बताते हुए कहा कि वो जब चाहे तब सोच समझ के कर सकते हैं. लेकिन जो भी आएगा, अच्छा ही होगा. वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चंद्राकर ने मीडिया से चर्चा में सरकार के ढाई साल पूरे होने पर मंत्रियों की प्रेसवार्ता पर कांग्रेस के केवल पोस्टर में विकास होने के तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने समय के विकास को कांग्रेस विकास समझती है, तो भगवान छत्तीसगढ़ को कांग्रेस से बचाए. वो किस विषय में बात करेंगे? कांग्रेस के विकास का मॉडल दूसरा है. जेल तीर्थ स्थल था. लोग वहां जाने में गर्व महसूस करते थे.
वहीं शिक्षा व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर अजय चंद्राकर ने कहा कि पूरे देश में शिक्षा व्यवस्था केंद्र से संबंधित विषय है. जो जो समस्याएं हैं, उन पर ध्यान देना चाहिए. पूरे देश के युवा जागृति है. वहीं बैज के शिक्षा मंत्री के रील बनाने में व्यस्त रहने वाले बयान पर अजय चंद्राकर ने कहा कि दीपक बैज रील के नेता है. उन्हें सार्वजनिक तौर पर भूपेश बघेल को अपना नेता मानने के लिए परेशानी होती है.
1940 में कांग्रेस अधिवेशन में वंदे मातरम पर लगा था प्रतिबंध: MLA अजय चंद्राकर भूपेश बघेल के बयान पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को जानकारी ही नहीं है कि कांग्रेस का वंदे मातरम् को लेकर क्या दृष्टिकोण रहा है. चंद्राकर ने सवाल किया कि कांग्रेस के अधिवेशनों में क्या पूरा वंदे मातरम् गाया गया है? उन्होंने कहा कि वर्ष 1940 में कांग्रेस के अधिवेशन में वंदे मातरम् गाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधते हुए चंद्राकर ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने वंदे मातरम् को स्वतंत्रता का मंत्र बताते हुए कहा था कि इसे गाया जाना चाहिए, लेकिन तत्कालीन पीएम नेहरू ने इसे स्वीकार नहीं किया. अजय चंद्राकर ने कांग्रेस की वंदे मातरम् को लेकर भूमिका पर खुली बहस की चुनौती दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों से कटकर अप्रासंगिक हो गई है. उन्होंने भूपेश बघेल की टिप्पणी को मानसिक विचलन करार देते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस का यही हाल है. कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है.

Leave a Reply